
Jaipurworldheritage.com- राजस्थान को श्रेय देते हुए द्रोणा की एक पहल
ऑगट्रेवेलर डीआईपीपी द्वारा अनुमोदित स्टार्टअप प्रोजेक्ट है, जो हेरिटेज एंड कल्चर ट्रैवल स्पेस पर कार्य करता है। ऑगट्रेवेलर प्लेटफार्म प्रथम चरण में भारत में यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज स्थलों पर ऑगमेंटेड रियलिटी, जियो-फेंसिंग और मल्टीमीडिया के जरिए आगंतुक अनुभवों को शामिल किया जाकर, लगातार चरणों में वैश्विक स्तर पर अनुभवों के आधार पर शीर्ष 100 विश्व धरोहर स्थलों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
यह प्लेटफार्म स्व निर्देशित एआर और जियो लोकेशन आधारित हेरिटेज ट्रेल्स पर बनाया गया है, जो यात्रियों को विरासत स्थलों के आस-पास के स्थानीय होस्ट समुदायों से सीधे जोड़ता है। इससे इसक्षेत्र की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। होस्ट समुदायों के लिए सतत आजीविका मॉडल से विकास में सुविधा होती है। इस परियोजना में एक स्कूल आउटरीच कार्यक्रम भी है, जिसमें अनुभवात्मक शिक्षण अध्यापन के साथ संरेखण में स्कूली बच्चों के लिए बहु-विषयक गतिविधियों पर पुस्तकें तैयार की गई हैं।
इस मॉड््यूल का उद्देश्य विश्व धरोहर स्थलों की यात्राओं को पिकनिक स्थल बनाने के बजाए ज्ञान प्रसार क्षेत्रों के रूप में उनका उपयोग करना है। परियोजना का विजन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों 12 बी, 11, 8 और 4 के लक्ष्यों के अनुरूप है।
नागरिकों की सेवा के लिए निर्माण
यूनेस्को शिल्प एवं लोक कला का रचनात्मक शहर : 2015 | यूनेस्को विश्व धरोहर शहर: 2019